ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

छठ घाट पर बैलून में हवा भरने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, 9 लोग बुरी तरह घायल ; दो की हालत गंभीर

BETTIAH : छठ महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच बिहार के चनपटिया से एक अनहोनी की खबर आई है। यहां

छठ घाट पर बैलून में हवा भरने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, 9 लोग बुरी तरह घायल ; दो की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : छठ महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच बिहार के चनपटिया से एक अनहोनी की खबर आई है। यहां बच्चों के लिए बैलून में हवा भरने के दौरान गैस सिलेंडर फटा गया। गैस सिलेंडर फटने के साथ ही छठ घाट पर अफरा तफरी मच गयी। इस हादसे में नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है।


मिली जानकारी के अनुसार, चनपटिया के पकड़िया छठ घाट के समीप गैस सिलेंडर फटने से सोमवार की सुबह में नौ लोग घायल हो गये है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को चनपटिया चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है ।

बताया जा रहा है कि, घाट पर बच्चों के लिए बैलून में हवा भरने के दौरान गैस सिलेंडर फटा था। गैस सिलेंडर फटने के साथ ही छठ घाट पर अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


इस घटना में घायलों में प्रशांत कुमार शर्मा- 17, विशाल कुमार - 8, रौशन कुमार - 14, सुरज कुमार- 30, अंकित कुमार -7, पप्पु कुमार-13,पल्लवी कुमारी-15, किरण कुमारी-e14 और विशाल कुमार- 17 का नाम शामिल है।


उधर, इस घटना को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है घायलों की स्थिति ठीक है। पुलिस इस मामले में आगे की करवाई कर रही है।