ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

केंद्र सरकार ने बिहार के 44 सड़कों को दी मंजूरी, पटना से आरा होते हुए सासाराम तक बनेगी नई 6 लेन की सड़क

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने बिहार को एक सौगात दी है. केंद्र सरकार ने बिहार के 44 सड़कों की मंजूरी दे दी है. पीएम की ओर से घोषित बिहार पैकेज और केंद्र की योजन

केंद्र सरकार ने बिहार के 44 सड़कों को दी मंजूरी, पटना से आरा होते हुए सासाराम तक बनेगी नई 6 लेन की सड़क
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने बिहार को एक सौगात दी है. केंद्र सरकार ने बिहार के 44 सड़कों की मंजूरी दे दी है. पीएम की ओर से घोषित बिहार पैकेज और केंद्र की योजना भारतमाला परियोजना के तहत बिहार की सड़कों की घोषणा हुई थी. जिसकी अब वित्तीय मंजूरी दे चुकी है. 


पटना से सासाराम के लिए 6 लेन सड़क

पटना आरा होते हुए सासाराम तक 6 लेन की सड़क बनाने की मंजूरी दे दी है. इस सड़क की लंबाई करीब 130 किमी होगी. केंद्र सरकार ने नई सड़क निर्माण को लेकर मंजूरी दे दी है. इस सड़क के निर्माण और जमीन अधिग्रहण मिलाकर कुल करीब 3500 करोड़ रुपए खर्च होगा. यह सड़क पटना से आरा तक यह सड़क छह लेन होगी. उसके बाद आरा से सासाराम तक यह सड़क चार लेन की होगी. 


बताया जा रहा है कि यह नई सड़क सदीसोपुर-नौबतपुर के बीच से शुरू होगी और अरवल होते हुए सोन नदी पार कर भोजपुर के सहार में पहुंचेगा. सहार से यह सड़क बागड़-गड़हनी मौजूदा सड़क से गुजरेगी. इसके बाद यह पीरो, हसन बाजार, गड़हनी, बिक्रमगंज, नोखा, संझौली होते हुए सासाराम से आगे सुअरा में जाकर एनएच दो से जुड़ जाएगी.