ब्रेकिंग
कौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार 104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासबॉस की DP लगाकर अकाउंटेंट से ठगे 30 लाख रुपये, व्हाट्सऐप पर मैसेज कर दिया था पेमेंट का झांसाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार 104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासबॉस की DP लगाकर अकाउंटेंट से ठगे 30 लाख रुपये, व्हाट्सऐप पर मैसेज कर दिया था पेमेंट का झांसा

बिहार दौरे पर CEC ज्ञानेश कुमार, Gen Z मतदाताओं और BLO से करेंगे संवाद; नालंदा समेत कई जिलों का दौरा

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। इस दौरान वे Gen Z मतदाताओं, BLO और जिला निर्वाचन अधिकारियों से संवाद करेंगे।

CEC Gyanesh Kumar
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CEC Gyanesh Kumar: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वह युवा, खासकर Gen Z मतदाताओं से संवाद करेंगे और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ चुनाव प्रक्रिया को और सुगम बनाने को लेकर चर्चा करेंगे।



पटना पहुंचने पर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरे में ज्ञानेश कुमार के साथ निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।



मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने बिहार प्रवास के दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी और वैशाली का दौरा करेंगे। इन जिलों में वह जिला निर्वाचन तंत्र के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जमीनी अनुभवों और चुनौतियों की जानकारी लेंगे।



ज्ञानेश कुमार बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी अवलोकन करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को ज्ञानेश कुमार नालंदा का दौरा करेंगे। यहां वह बूथ लेवल अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर पर चुनाव संचालन के अनुभव, चुनौतियों और मतदाताओं तक पहुंच को लेकर चर्चा करेंगे।



इस दौरान युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी, निर्वाचन साक्षरता, डिजिटल जागरूकता और लोकतंत्र में नागरिकों की सार्थक भागीदारी जैसे विषयों पर भी विमर्श होगा। रिपोर्ट के अनुसार, नालंदा विश्वविद्यालय में वह करीब 500 BLO के साथ संवाद करेंगे।



पटना में 17 अगस्त को Electoral Literacy Club 2.0 और ECINET को लेकर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि और निर्वाचन आयोग के अधिकारी शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों के बीच चुनावी साक्षरता और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।



ज्ञानेश कुमार ने बिहार के चुनावी प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध करने की महत्वपूर्ण कवायद बिहार से शुरू हुई थी। उन्होंने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान का भी उल्लेख किया और इसके लिए बिहार तथा लोकतंत्र की जननी वैशाली के मतदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।



मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस दो दिवसीय दौरे का मुख्य फोकस चुनावी प्रक्रिया को और अधिक सुगम, पारदर्शी और सहभागी बनाने के साथ युवाओं तथा जमीनी स्तर के चुनाव कर्मियों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता