ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

समस्तीपुर बैंक लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, बैग में कैश और ज्वेलरी ले जाते दिखे बदमाश

आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों को पहले से इस बात की भनक लग चुकी थी कि बैंक के लॉकर में भारी मात्रा में ग्राहकों का सोना रखा हुआ है। उस वक्त बैंक में गार्ड भी नहीं था। पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया।

bihar
पुलिस की छापेमारी जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ के आभूषण और 15 लाख कैश लूटकांड मामले में बैंक के अंदर घुसे 9 अपराधियों का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें अपराधी बैंक के अंदर जाते और लूट के बाद बाहर निकलते देखे गये है। बदमाशों के चेहरे पर कोई नकाब नहीं पहना था, जिससे उनके चेहरे साफ-साफ देखे जा सकते हैं।


बैंक लूटकर बाहर निकलते अपराधियों के हाथ में झोला और बैग था, जिसमें सभी कैश और आभूषण ले जाते दिखाई दिये। बता दें कि बुधवार को सभी बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुसे थे और हथियार दिखाकर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया था। जिसके बाद उन्होंने कैश और आभूषण दिनदहाड़े लूट लिया फिर आराम से वहां से निकल गए।


जानकारी के मुताबिक लूट के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशों ने बैंक के अंदर एक गोली चलायी। गनीमत थी कि गोली इस दौरान किसी को नहीं लगी। लूट के बाद अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी खोलकर ले गए। बैंक में उस वक्त कोई भी गार्ड तैनात नहीं था।


आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों को पहले से इस बात की भनक लग चुकी थी कि बैंक के लॉकर में भारी मात्रा में ग्राहकों का सोना रखा हुआ है। जो गोल्ड लोन का सोना था। बैंक मैनेजर ने बताया कि वर्तमान में उस सोने का वैल्यू 7 से साढ़े 7 करोड़ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लूटेरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। वहीं सोना लूटकांड के मामले में जेल में बंद अपराधियों से भी पूछताछ की जा सकती है। 

समस्तीपुर बैंक लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, बैग में कैश और ज्वेलरी ले जाते दिखे बदमाशसमस्तीपुर बैंक लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, बैग में कैश और ज्वेलरी ले जाते दिखे बदमाश

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता