ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

CBSE ने जारी की CTET 2024 की अधिसूचना, इस डेट तक करें आवेदन; 1 दिसंबर को परीक्षा

PATNA : सीबीएसई ने सीटीईटी दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा एक

CBSE ने जारी की CTET 2024 की अधिसूचना, इस डेट तक करें आवेदन; 1 दिसंबर को परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : सीबीएसई ने सीटीईटी दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा एक दिसंबर 2024 को आयोजित होगी। सीटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पात्रता मानदंड परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दे दी गई है। 


दरअसल, सीबीएसई द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा एक दिसंबर 2024 को आयोजित होगी। जनरल या ओबीसी के उम्मीदवार पेपर वन या पेपर टू में से कोई एक दे रहे हैं तो उन्हें 1000 रुपए शुल्क देना होगा। पेपर वन और पेपर टू दोनों दे रहे हैं तो 1200 रुपए शुल्क लगेगा। वहीं, एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए पेपर वन या पेपर टू में से कोई एक दे रहे हैं तो 500 रुपए और पेपर वन और पेपर टू दोनों दे रहे हैं तो 600 रुपए शुल्क लगेगा।


वहीं सीबीएसई द्वारा यह बताया गया है कि पेपर टू की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर वन की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच तक चलेगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीटीईटी परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित होने के लिए 60 प्रतिशत से अधिक या बराबर अंक प्राप्त करने होंगे।


आपको बताते चलें कि ,सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। पहला सत्र जून में और दूसरा दिसंबर में आयोजित होती है। सीटेट दिसंबर 2024 की परीक्षा देश भर के 136 शहरों में आयोजित की जायेगी। सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा दो पेपरों के लिए होगी। पेपर I उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।  पेपर II के माध्यम से कक्षा छह से आठ तक के शिक्षक बन सकते हैं।