ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

CAB को लेकर पटना में बवाल, अशोक राजपथ से कारगिल चौक तक गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़, पत्रकारों के गाड़ियों में लगाई आग

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां CAB को लेकर विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा है. पटना के अशोक राजपथ से लेकर कारगिल चौक तक के इलाके में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां CAB को लेकर विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा है. पटना के अशोक राजपथ से लेकर कारगिल चौक तक के इलाके में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की है।


पीएमसीएच में तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में युवक सड़क पर उतरे हुए हैं. सड़क से जाने वाले लोगों को पिटाई कर रहे हैं. अबतक सैकड़ों गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दिया है. सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं. कारगिल चौक पर न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों के कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया हैं. पीएमसीएच में भी प्रदर्शनकारियों में तोड़फोड़ किया हैं.

बीएन कॉलेज के हॉस्टल में छापेमारी

उपद्रव के बाद कई थानों की पुलिस कारगिल चौक पहुंची हुई हैं. पुलिस ने उपद्रव के बाद बीएन कॉलेज के हॉस्टल में छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि इस हॉस्टल में रहने वाले लोग भी हंगामा में शामिल है. पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों को पहचानने की कोशिश कर रही है. उपद्रवियों ने कई पुलिस पोस्ट, पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर बड़े-बड़े पत्थर पर फेंके गए हैं.

हजारों युवकों के सामने पटना पुलिस तमाशा देख रही हैं. पुलिस के सामने ही कैब के बहाने युवक बहाल मचाए हुए हैं. लेकिन पुलिस इस स्थिति को कंट्रोल करने में फेल नजर आ रही हैं. बता दें कि कैब को लेकर सबसे पहले असम, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, पश्चिचम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों में विरोध हो रहा है. असम में इस तरह के प्रदर्शन में पांच लोग मारे भी जा चुके हैं. इस विरोध के बाद पीएम मोदी ने खुद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की हैं.