ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, हादसे में 24 लोग घायल

BUXAR: यात्रियों से भरी बस के खाई में पलट जाने से दो दर्जन यात्री घायल हो गये। बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी घायल यात्रियों को राजपुर पीएचसी मे

यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, हादसे में 24 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: यात्रियों से भरी बस के खाई में पलट जाने से दो दर्जन यात्री घायल हो गये। बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी घायल यात्रियों को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पास लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सिटी राइड बस खाई में जा गिरी।


घटना बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर तियरा के पास की है जहां राजपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास एक सिटी राइड बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। आज जितिया का पारण था जिसे लेकर गंगा स्नान करने महिलाएं रोहतास के बड़रहिया जा रही थी तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गया। यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गयी। बस में 35 महिला-पुरुष सवार थे। जिसमें से 24 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास लेने के चक्कर में सिटी राइड बस खाई की तरफ जाने लगी और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और बस में बैठे यात्री चिल्लाने लगे। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बस खाई में जा चुकी थी। लोगों ने बताया कि बस पर सवार लोग बक्सर के रामरेखा घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करने के बाद सभी अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। 

टैग्स