ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ट्रेन की चपेट में आने से 50 भेड़ों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

BUXAR : बिहार के बक्सर जिला से बड़ी खबर आ रही है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 भेड़ों की मौत हो गई है। यह घटना ट्विनिंगगंज स्टेशन व रेलवे क्रासिंग के बीच की बताई

ट्रेन की चपेट में आने से 50 भेड़ों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर जिला से बड़ी खबर आ रही है। यहां  ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 भेड़ों की मौत हो गई है। यह घटना ट्विनिंगगंज स्टेशन व रेलवे क्रासिंग के बीच की बताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दुर्घटना में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी घायल हो गया। इसके बाद लोगों में काफी आक्रोश की भावना कायम हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15633 ट्विनिंगगंज स्टेशन से गुजर रही थी तभी रेलवे क्रासिंग के थोड़ी देर पहले लगभग 50 भेड़ों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई।  घटना के बाद यह ट्रेन 2 बजकर 27 मिनट से 2 बजकर 39 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे आर पी एफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार जांच में जुट गए हैं। 


वहीं, कृष्णब्रह्म थानाक्षेत्र के टुडिगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास  देर रात बड़ी घटना हुई जब रेलवे लाइन को पार कर रहीं लगभग 50 भेड़ों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। इस घटना के बाद रेलयात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में रोहतास जिले के दिनारा निवासी गौरी पाल नामक एक चरवाहा को भी चोट आई है हालांकि, वह खतरे से बाहर है।