ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा: करीब 44 घंटे बाद अप-डाउन ट्रैक बहाल, जानिए.. कब से शुरू होगा परिचालन

BUXAR: बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित गया था। करीब 44 घंटे की भारी मशक्कत के बाद मलबे को पूरी त

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा: करीब 44 घंटे बाद अप-डाउन ट्रैक बहाल, जानिए.. कब से शुरू होगा परिचालन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित गया था। करीब 44 घंटे की भारी मशक्कत के बाद मलबे को पूरी तरह से हटा दिया गया है और उखड़ी रेल पटरियों को ठीक कर लिया गया है। अप और डाउन दोनों ट्रैक बहाल कर लिए गए हैं और शुक्रवार की देर रात या शनिवार की सुबह से दोनों ही लाइन पर परिचालन शुरू हो जाएगा।


दरअसल, बुधवार की देर रात दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए थे। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।


हादसे के कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया जबकि कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जा रहा था। ट्रैक से मलबा हटाने के बाद  शुक्रवार की सुबह अप लाइन पर दो मालगाड़ियां गुजारी गईं। इसके बाद शाम में डाउन लाइन पर भी मालगाड़ी चलाई गई। हादसे के 44 घंटे के बाद रेलवे ने दोनों ट्रैक को ट्रेन परिचालन के लिए पूरी तरह फिट बताया है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार देर रात या शनिवार की सुबह तक दोनों ट्रैक पर यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।



टैग्स