ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे में आया रेलवे का अपडेट, अबतक 4 की मौत 30 घायल; मृतकों को दी जाएगी 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

BUXAR : इस वक्त रेल हादसे से जुड़ी इस वक्त की जो बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे के तरफ से जो अधिकारी जानकारी दी गई है उसके मुताबिक़ अबतक इस रेल हादसे म

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे में आया रेलवे का अपडेट, अबतक 4 की मौत 30 घायल; मृतकों को दी जाएगी 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : इस वक्त रेल हादसे से जुड़ी इस वक्त की जो बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे के तरफ से जो अधिकारी जानकारी दी गई है उसके मुताबिक़ अबतक इस रेल हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  रेलवे की ओर से हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाने के निर्णय लिया गया है। जबकि, घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया गया है। 

इस हादसे को लेकर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट दिनांक 11.10.2023 को रात्रि 09.53 बजे आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए । पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधकतरूण प्रकाश, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं ।


इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 04 चात्रियों की मौत हो गई, 05 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा 25 यात्री साधारण रूप से घायल हुए । रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दे दी गयी है। साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपए अनुग्रह राशि के रूप में दी गयी । सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत् रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया ।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचालन पुनर्बहाली का कार्य प्रगति पर है । दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए हेल्पलाईन नं. खोले गए हैं । दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त (रेलवे), ईस्टर्न सर्किल, कोलकाता द्वारा किया जाएगा ।