ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

इंटरनेट कटने से आधी–अधूरी हो गई जिंदगी, बक्सर के लोग गंगा घाट पर बैठे यूपी का नेटवर्ट पकड़ाते रहे

BUXAR : इंटरनेट हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इंटरनेट के बगैर जिंदगी कैसी होगी इसका अनुभव बिहार के 20 जिले के लोगों ने पिछले चंद दिनों में किया। अग्निपथ आंदोलन क

इंटरनेट कटने से आधी–अधूरी हो गई जिंदगी, बक्सर के लोग गंगा घाट पर बैठे यूपी का नेटवर्ट पकड़ाते रहे
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इंटरनेट हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इंटरनेट के बगैर जिंदगी कैसी होगी इसका अनुभव बिहार के 20 जिले के लोगों ने पिछले चंद दिनों में किया। अग्निपथ आंदोलन को लेकर जब हालात हिंसक हुए तो सरकार ने 20 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया। इस दौरान लोग सोशल मीडिया से दूर हो गए और इंटरनेट के बगैर जिंदगी कैसी होती है इसका एहसास नई पीढ़ी को पहली बार हुआ। सबसे अजीबोगरीब हालात बक्सर जिले में देखने को मिले। बक्सर की सीमा उत्तर प्रदेश से सटी हुई है। उत्तर प्रदेश और बक्सर के बीच गंगा नदी बहती है, ऐसे में इंटरनेट होने के बाद बक्सर के लोग गंगा घाट पर ज्यादातर नजर आए। मकसद था बक्सर में बैठकर यूपी के नेटवर्क को किस तरह कैच किया जाए और इंटरनेट चला जाए, ऐसे लोगों को सफलता भी मिली।


बक्सर में गंगा घाट पर बैठकर नेटवर्क का इंतजार करते लोगों वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि नेटवर्क नहीं होने के कारण पिछले 3 दिनों में यह वीडियो सामने नहीं आ पाया था, लेकिन आधी रात को जैसे ही नेटवर्क एक्टिव हुआ इंटरनेट कनेक्शन मिलते ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड हो गया।

टैग्स