ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

होटल में ठहरी महिला के साथ अधेड़ ने किया गंदा काम, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज; FIR दर्ज

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक वह गांव-गांव घूमकर आशा का काम करती है और किसी क

होटल में ठहरी महिला के साथ अधेड़ ने किया गंदा काम, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज; FIR दर्ज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक वह गांव-गांव घूमकर आशा का काम करती है और किसी कार्य से बक्सर आई थी। जिस व्यक्ति के साथ महिला बक्सर आई उसी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज किए।


वहीं, इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया कि, वह किसी काम से पड़ोस के ही गांव के एक व्यक्ति के साथ बक्सर आई थी। जहां रात होने के बाद आरोपित महिला को एकहोटल  में ले गया और रात में जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह आरोपित होटल से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।


इसके बाद अब आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में लगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि यह मामला बुधवार की रात का है। घटना की शिकार महिला के बयान के अनुसार, वह राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है तथा गांव-गांव घूमकर आशा का काम करती है।


उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि होटलका सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आरोपित व्यक्ति महिला के साथ दिखाई दे रहा है। साथ ही फुटेज से यह प्रतीत नहीं होता कि महिला को जबरदस्ती होटल  में ले जाया गया है। बहरहाल, पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए रात में छापेमारी की गई। मगर वह अब तक नहीं मिला है। इस बीच पीड़ित महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के साथ उसकी मेडिकल जांच करा ली गई है।