ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

घूसखोर थानेदार को SP साहेब ने किया सस्पेंड, नजराना वसूलने के चक्कर में नप गए

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने रिश्वत लेकर ट्रक छ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने रिश्वत लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप में थानाध्यक्ष को नीमबिट किया है. पुलिस कप्तान के इस बड़े फैसले के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 


बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने नावनागर थानाध्यक्ष जुनैद आलम को सस्पेंड किया है. एसपी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद नावनागर थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने पैसा लेकर ट्रक छोड़ दिया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी आक्रोश मचाया था. ग्रामीणों थानेदार का विरोध करते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी. 


एसपी ने बताया कि नावानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम के ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए डुमरांव एसडीपीओं केके सिंह को आदेश दिया गया था. जांच में थानाध्यक्ष के ऊपर लगे सही साबित हुए. जांच में दोषी पाये जाने के बाद नावानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम को निलंबित किया गया है. एसपी ने बताया कि कोई भी पुलिसवाले काम में लापरवाही बरतेंगे तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स