ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

डंपर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, मंडी जाने के दौरान हुआ हादसा

BUXAR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ

डंपर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, मंडी जाने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां डंपर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। साइकिल से मंडी जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर में चक्की ओपी थाना क्षेत्र के चक्की डुमरी मुख्य पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल सवार एक सब्जी विक्रेता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना के बाद परिजनों का मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल,घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


बताया जाता है कि, चक्की ओपी थाना क्षेत्र के चक्की डुमरी मुख्य पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल सवार एक सब्जी विक्रेता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया।  घटनास्थल पर स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह घटना चक्की डुमरी मुख्य पथ पर पचपेड़ा बरगद के समीप हुआ है। मृतक की पहचान बेयासी गांव के कृपा राय के डेरा निवासी तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है। 


वहीं, स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यह घटना चक्की-डुमरी मुख्य पथ पर पंचपेड़ा बरगद के समीप हुई है। मृतक साइकिल से सब्जी लाने नया भोजपुर सब्जी मंडी जा रहा था। यह घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले चक्की-डुमरी मुख्य सड़क की स्थिति कई सालों से जर्जर होने के चलते इसपर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। 


उधर, घटना के संबंध में चक्की ओपी थाना प्रभारी संजय पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान बेयासी गांव के कृपा राय के डेरा निवासी तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच चल रही है।