ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

बक्सर में दिनदहाड़े वकील का मर्डर, कोर्ट जाते समय अपराधियों ने गोलियों से भूना

BUXAR : जिले में अपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस को चुनौती देते हए अपराधी लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर अंधेरे में हाथ-पांव मार र

बक्सर में दिनदहाड़े वकील का मर्डर, कोर्ट जाते समय अपराधियों ने गोलियों से भूना
Anamika
2 मिनट

BUXAR : जिले में अपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस को चुनौती देते हए अपराधी लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.  पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है, लेकिन अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बेखौफ बाहर घूम रहे हैं.

ताजा मामला  जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत  लालगंज गांव के पास की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े वकील को गोलियों से भून दिया. जिसके मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई.मृतक की पहचान अधिवक्ता किशोर कुणाल पांडेय के रुप में की गई है.

 बताया जा रहा है  कि अधिवक्ता बक्सर व्यवहार न्यायालय जा रहे थे, तभी रास्ते में ही  बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी औऱ हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अधिवक्ता को सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वही मौके पर पहुंचे पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJAY RAI

FirstBihar संवाददाता