ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बक्सर में DM साहेब के ड्राइवर ने BDO साहेब को दी खूब गाली, पुलिस ने किया अरेस्ट, देखें वीडियो

BUXAR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. सरकार के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं. क्योंकि कभी पुलिस महकमे के लोग तो कभी प्रशासनिक महकमे से जुड़े लोग शराबबंदी मुहीम की हवा नि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. सरकार के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं. क्योंकि कभी पुलिस महकमे के लोग तो कभी प्रशासनिक महकमे से जुड़े लोग शराबबंदी मुहीम की हवा निकालने में लगे हुए हैं. ताजा मामला बक्सर जिले का है. जहां डीएम साहेब के ड्राइवर को पुलिस ने अरेस्ट किया है. आरोपी ड्राइवर दारू के नशे में बीडीओ के साथ गाली-गलौज कर रहा था.


BDO साहेब को दी खूब गाली
घटना बक्सर जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां बक्सर बीडीओ रोहित कुमार के साथ शराब के नशे में बदतमीजी और गाली-गलौज करने के आरोप में डीएम राघवेंद्र सिंह के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार को अरेस्ट किया है. मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर बीडीओ गुरूवार की रात अपने आवास पर थे. तभी डीएम साहेब के स्कॉर्ट का ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार शराब पीकर आ धमका. बीडीओ रोहित कुमार को देखते ही वह उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करने लगा. बताया जा रहा है कि कई बार बीडीओ ने उसे भगाने की कोशिश की. हालांकि वह नहीं माना और गाली देते रहा.




पुलिस ने किया अरेस्ट
डीएम राघवेंद्र सिंह के ड्राइवर की इस हरकत से नाराज बीडीओ ने टाउन थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी. ड्राइवर की बदतमीजी का खबर मिलते ही फ़ौरन नगर थाना की टीम बीडीओ आवास पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि ड्राइवर को अरेस्ट करने के बाद उसका मेडिकल कराया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि की है. मेडिकल कराने और पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

टैग्स