ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बक्सर लाठीचार्ज मामले में थानेदार पर गिरी गाज, दोषी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

BUXAR: बक्सर में किसान परिवार से मारपीट मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं थानेदार अमित को रोहतास भेजा गया है। डीआईजी नवीन चंद्र झा ने साफ तौर पर कहा है क

बक्सर लाठीचार्ज मामले में थानेदार पर गिरी गाज, दोषी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BUXAR: बक्सर में किसान परिवार से मारपीट मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं थानेदार अमित को रोहतास भेजा गया है। डीआईजी नवीन चंद्र झा ने साफ तौर पर कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भी बताया कि भीड़ के हमले में गृहरक्षकों सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। वही दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है। 


पुलिस मुख्यालय के अनुसार 10 जनवरी को बक्सर के मुफस्सिल थानान्तर्गत चौसा में निर्माणाधीन एस०जे०वी०एन० थर्मल पॉवर प्लांट के लिए किसानों की भूमि को अधिगृहित किया गया। पूर्व निर्धारित मुआवजे के स्थान पर नये दर से मुआवजे की भुगतान की मांग को लेकर 200 से 250 की संख्या में किसानों ने पॉवर प्लांट के मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा मचाया।  चौसा अंचलाधिकारी के साथ झड़प की गयी और उनपर जानलेवा हमला भी किया गया। 


चौसा अंचलाधिकारी द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला किये जाने की शिकायत मुफस्सिल थाने में की गयी। जिसमें 24 नामजद और 250 से 300 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लिए छापेमारी की गयी। इस दौरान आरोपियों के परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किये जाने और पुलिस पर हमले किये जाने का मामला  मुफस्सिल थाने दर्ज कराया गया। 


केस दर्ज होने के बाद तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आज फिर सुबह 9:30 बजे एक हजार की संख्या में स्थानीय किसान पॉवर प्लांट के मुख्य गेट पर आ पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। किसानों की भीड़ में शामिल असमाजिक तत्व पॉवर प्लाण्ट के मुख्य द्वार को तोड़कर परिसर में प्रवेश कर गये और तोड़फोड़ और आगजनी करने लगे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन उत्तेजित भीड़ ने पुलिस के 2 वाहनों, कम्पनी के जे०सी०बी० सहित 16 वाहनों में आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 


भीड़ के हमले में गृहरक्षकों सहित 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। जख्मी पुलिसकर्मियों की चिकित्सा सदर अस्पताल बक्सर में चल रही है। 02 पुलिसकर्मियों के गम्भीर रूप से जख्मी होने की सूचना है। उत्तेजित भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया लेकिन असामाजिक तत्वों के द्वारा पुलिस पर हमले किये जाने की स्थिति में आंसू गैस के गोले छोड़े गये और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। किसानों द्वारा कुछ देर के लिए बक्सर कोचस मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटनास्थल पर पुलिस उप महानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र जिलाधिकारी और बक्सर एसपी कैम्प कर रहे हैं। पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। पहचान होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

टैग्स