ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

BUXAR : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान न जाती है। इसी

बिहार : तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान न जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने  आ रहा है। जहां सड़क हादसे में चाचा -भतीजे की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार,जिले के इटाढ़ी थाने से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप के पास एक बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार चाचा - भतीजा बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद इन दोनों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत  गई। इस घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। 


वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रहंसी पंचायत के इजरी श्रीराम गांव निवासी दारा नट के 32 वर्षीय पुत्र दिनेश राम और धर्मेंद्र राम के 23 वर्षीय पुत्र राम विचार राम के रूप में हुई है। ये लोग किसी जरूरी काम से इटाढ़ी गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से एक पिकअप चली आ रही थी और उसने टक्कर मार दी। 


इध, इस घटना के बाद  आक्रोशित परिजनों ने इटाढ़ी पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया। इनलोगों का कहना था कि, दोनों मृतक शादीशुदा थे।  उनकी मृत्यु के बाद परिजनों के समक्ष आर्थिक संकट भी आ जाएगा। ऐसे में जल्द से जल्द प्रशासन को उन्हें आर्थिक सहायता मुआवजे के रूप में देना चाहिए। वहीं, जाम की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।