ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार रेल हादसे में चार लोगों की मौत, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 14 बोगियां हुई डिरेल, एक पलटी

BUXER : बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे को लेकर अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है। उसके मुताबिक इस रेल हाद

बिहार रेल हादसे में चार लोगों की मौत, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 14 बोगियां हुई डिरेल, एक पलटी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXER : बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे को लेकर अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है। उसके मुताबिक इस रेल हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि करीब 100 लोग बुरी तरह से घायल हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, इस रेल हादसे में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 14 बोगी डिरेल हो गई है। जबकि एक बोगी पूरी तरह से पलट गई। जिससे इस बोगी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं ।घायलों को इलाज के लिए फिलहाल पटना स्थित पीएमसीएच अस्पताल भेजा जा रहा है। 


बक्सर जिले के पुलिस कप्तान ने जानकारी देते हुए बताया कि रघुनाथपुर रेल हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल लोगों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन और रेल के तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है।


इस ट्रेन में सफर कर रहे अलीगढ़ के कैलाश शर्मा ने बताया कि उन्हें दार्जिलिंग जाना था। बक्सर से ट्रेन जैसे ही कुछ दूर चली अचानक से जोरदार विस्फोट का आवाज सुनाई दी। जबतक कोई कुछ समझ पाता ट्रेन हादसे का शिकार हो चुकी थी।


वहीं, ट्रेन हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।  आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही ट्रेन संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे रात 21.35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

पीएनबीई- 9771449971

डीएनआर- 8905697493

एआरए- 8306182542

सीओएमएल सीएनएल- 7759070004


उधर, इस हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि हमारे बक्सर क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। बचाव अभियान जारी है। मैं भी रघुनाथपुर, बक्सर जा रहा हूं।