ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर के बाहर सो रहे दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी का माहौल

BUXAR : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आया है। जहां घ

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर के बाहर सो रहे दूध  कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आया है। जहां घर के बाहर सोए हुए एक दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना बाद फरार बदमाशों की धरपकड़ जारी है। 


दरअसल, बक्सर में घर के बाहर सोए हुए एक युवक की धारदार हथियार से अपराधियों ने हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इस घटना को लेकर लोगों में अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि कि आखिर इस तरह कौन आकर हत्या की वारदात को अंजाम देकर गायब हो गया। यह पूरा मामला  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव का बताया जा रहा है। 


वहीं, हत्या की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने पुलिस को सचित किया और फिर इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक जख्मी होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस छानबीन में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि महदह गांव के रहने वाले बलिराम यादव का 42 वर्षीय पुत्र मनोज यादव शहर में दूध बेचने का काम करता था। वह अपना काम से वापस लौट घर के बाहर चारपाई पर सो गया। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने वहां पहुंच  धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।


उधर, इस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं मिला है। मामला दर्ज होते हुए अपराधियों की पहचान कर धड़पकड़ शुरू कर दी जाएगी।