ब्रेकिंग
75 हजार तक का कृषि कर्ज पूरी तरह होगा माफ, 1 लाख से अधिक ऋण पर इतनी छूट; मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगातखाना मांगने के विवाद में नशेड़ी पति का खूनी खेल... पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास को फोन कर हुआ फरार‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजदशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर गया से पटना तक श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग, संतोष सुमन बोले.. भूईयां-मुसहर समाज को इससे मिलेगी प्रेरणा75 हजार तक का कृषि कर्ज पूरी तरह होगा माफ, 1 लाख से अधिक ऋण पर इतनी छूट; मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगातखाना मांगने के विवाद में नशेड़ी पति का खूनी खेल... पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास को फोन कर हुआ फरार‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजदशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर गया से पटना तक श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग, संतोष सुमन बोले.. भूईयां-मुसहर समाज को इससे मिलेगी प्रेरणा

बक्सर में युवा चेतना ने हजारों लोगों के बीच बांटे छाते, रोहित सिंह बोले- गरीबों की सेवा ही जीवन का लक्ष्य

Bihar News: बक्सर के सिमरी प्रखंड में युवा चेतना की ओर से नैनीजोर बाजार, गंगौली समेत आधा दर्जन गांवों में हजारों लोगों के बीच छाते बांटे गए। राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों और वंचितों की सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बरसात के मौसम को देखते हुए युवा चेतना की ओर से बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नैनीजोर बाजार, गंगौली समेत करीब आधा दर्जन गांवों में हजारों लोगों को छाते वितरित किए गए।



कार्यक्रम की शुरुआत युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही युवा चेतना का प्रमुख लक्ष्य है।



रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित, मजदूर, मजबूर और मजलूम लोगों की सेवा करना उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी जाति और धर्म के व्यक्ति की मदद के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे।



उन्होंने कहा कि, “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत साकार करना ही हमारा उद्देश्य है।” कार्यक्रम के दौरान रोहित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की की है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को गरीबों का मसीहा बताया।



रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों के अधिकारों की लड़ाई वह जीवन पर्यंत लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा के लिए युवा चेतना आगे भी लगातार काम करती रहेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता