ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बक्सर : एसबीआई मेन ब्रांच में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक

BUXAR : बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भीषण आग लगी है और आग लगने के कारण एसबीआई मेन ब्रांच में सब कुछ जलकर खाक हो गया है. घटना

बक्सर : एसबीआई मेन ब्रांच में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भीषण आग लगी है और आग लगने के कारण एसबीआई मेन ब्रांच में सब कुछ जलकर खाक हो गया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आग तकरीबन रात के 2:30 से 3:00 के बीच लगी जिसके बाद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना बैंक के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम को दी.


दमकल की 6 गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करती रही लेकिन आग ने पूरी तरीके से बैंक की शाखा को अपनी जद में ले लिया था और जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया. केवल लॉकर और कुछ अन्य हिस्सा ही सुरक्षित बचे हैं. आग किस वजह से लगी यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन में पहली नजर में मामला शार्ट सर्किट का बताया जा रहा है.


इस विषय में एसबीआई शाखा मैनेजर तरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कितनी क्षति हुई है अभी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते. कंप्यूटर और फाइल सब जल गये हैं लेकिन हमारे पास डाटा का बैकअप होता है जिससे सब सुरक्षित है. जल्द ही शाखा से इसे रिस्टोर कर लिया जायेगा. ग्राहक के किसी भी संपति का नुकसान नहीं हुआ है.


आपको बता दें कि बक्सर एसबीआई का मेन ब्रांच पुरानी बाजार इलाके में है. एक मार्केटिंग कॉन्प्लेक्स में पहले तल्ले पर एसबीआई की शाखा काम करती है.