ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे भाइयों को कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत

Bihar Road Accident: बक्सर के कुआवन मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुआवन मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।


इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के लालू डेरा गांव निवासी ब्रजबिहारी पासवान के पुत्र गणेश पासवान और मुन्ना पासवान के रूप में हुई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाई किसी जरूरी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कुआवन मोड़ के पास यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत की खबर मिलते ही लालू डेरा गांव में मातम छा गया। पिता ब्रजबिहारी पासवान और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव के लोग लगातार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।


सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता