ब्रेकिंग
मुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरारमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरार

BUXAR NEWS: सड़क किनारे पलटी तेज रफ्तार बस, कई लोग घायल; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

BUXAR: बक्सर में एक तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई। ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के वक्त बस पर करीब 50 लोग सवा

BUXAR NEWS: सड़क किनारे पलटी तेज रफ्तार बस, कई लोग घायल; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में एक तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई। ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के वक्त बस पर करीब 50 लोग सवार थे। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बक्सर सदर अस्पताल रेफऱ किया गया है।


दरअसल, यात्रियों से भरी बस रोहतास के कोचस से बक्सर आ रही थी। इसी दौरान दो बसों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी और राजपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गई। हादसे के बाद बस पर सवार यात्रियों के बीच चीफ-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


इस दौरान बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने एक के बाद एक सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।