ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

वज्रपात से 4 की मौत, मरने वालों में एक महिला भी शामिल

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बक्सर में वज्रपात के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. घटना

वज्रपात से 4 की मौत, मरने वालों में एक महिला भी शामिल
First Bihar
3 मिनट

BUXAR :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बक्सर में वज्रपात के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. घटना के बाद मृतकों के घर में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. जिला प्रशासन की ओर से आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजन को मुआवजा देने की घोषणा की गई है.


बक्सर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठनका गिरने की घटनाओं में महिला समेत चार लोगों की जान गई है. जबकि एक व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है. इसके अलावा एक मवेशी के भी झुलसने की बात सामने आ रही है. पहली घटना चक्की ओपी इलाके के चक्की-चुन्नी डेरा में हुई, जहां ठनका गिरने से शिवाजी यादव उर्फ शिवधारी यादव (35 वर्ष) की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


राजपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव में ठनका गिरने से 70 वर्षीय वृद्ध गर्जन सिंह यादव की मौत हो गई. वह के लिए पशु चारा लाने गए थे. रास्ते में ही वह चपेट में आ गए. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


साथ ही डिहरी गांव के 45 वर्षीय महिला सोनिया देवी पति मुन्ना राजभर खेतों में काम करते वक्त ठनका की चपेट में आकर जान गंवा बैठीं. इसी गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार चौधरी (39)भी खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए. धनसोई थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में ठनका गिरने से पशु चारा लेने गए बद्री सिंह (55) की मौत हो गई.


नागपुर गांव में घास चर रही अशोक सिंह की भैंस भी आकाशीय बिजली का शिकार गई. सभी घटनाओं के बाद संबंधित क्षेत्रों के अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की.  

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay RaI

FirstBihar संवाददाता