ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी

बक्सर से आज नहीं मिले 2 कोरोना मरीज, बिहार सरकार ने दी गलत सूचना, प्रधान सचिव ने मांगी माफी

PATNA : कोरोना महामारी से जुडी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिहार में दो नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है. जिन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी से जुडी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिहार में दो नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है. जिन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, उनकी रिपोर्ट पहले ही घोषित हो गई थी. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने इस बात की जानकारी दी है कि बिहार में 225 नहीं बल्कि 223 ही पॉजिटिव मरीज हैं. बक्सर जिले में फिलहाल 20 मरीज ही कोरोना पोजिटिव हैं. इससे पहले बीते दिन इस इलाके से 10 पोजिटिव केस सामने आये थे. 14 महीने के एक मासूम को भी कोरोना पोजिटिव पाया गया था. 



स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिन लोगों की आज रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है. दरअसल उनकी रिपोर्ट पहले भी पॉजिटिव आई थी. दुबारा से भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यानी कि बक्सर के जिन दो मरीजों की बात आज पॉजिटिव आने की कही गई थी, दरअसल उनका टेस्ट पहले भी पॉजिटिव आया था और उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. जिसके कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है. प्रधान सचिव ने गलत सूचना के लिए कहा कि उनको हमें खेद है. 




बिहार में इस हफ्ते हालात काफी तेजी से बदल रहे हैं. सूबे में आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े मुताबिक आज अभी तक कोई नए पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं. फिलहाल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 223 ही है. जिसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया है. 45 कोरोना मरीजों ने यहां इस जानलेवा बीमारी को मात देकर एक नई जिंदगी हासिल की है. फिलहाल 176 केस बिहार में एक्टिव हैं.



टैग्स