ब्रेकिंग
EOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीIGIMS में भर्ती लालू प्रसाद यादव की अब कैसी है तबीयत? मीसा भारती ने दिया ताजा अपडेट13 साल पुराने JDU नेता हत्याकांड में बड़ा फैसला, RJD के पूर्व विधायक रणजीत यादव समेत चार आरोपी बरीछत्तीसगढ़ मॉडल बिहार में क्यों नहीं...? परिवहन विभाग में तकनीकी अफसर बेकार, प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले DTO का पद, प्रोन्नत 18 ऑफिसर कहां जाएंगे... EOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीIGIMS में भर्ती लालू प्रसाद यादव की अब कैसी है तबीयत? मीसा भारती ने दिया ताजा अपडेट13 साल पुराने JDU नेता हत्याकांड में बड़ा फैसला, RJD के पूर्व विधायक रणजीत यादव समेत चार आरोपी बरीछत्तीसगढ़ मॉडल बिहार में क्यों नहीं...? परिवहन विभाग में तकनीकी अफसर बेकार, प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले DTO का पद, प्रोन्नत 18 ऑफिसर कहां जाएंगे...

बक्सर में गरजे सन ऑफ मल्लाह: मुकेश सहनी बोले..निषाद आरक्षण लेकर रहेंगे, हमारी एकता देख हिल गई दिल्ली की कुर्सी

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बक्सर की पौराणिक धरती बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने इस

 बक्सर में गरजे सन ऑफ मल्लाह: मुकेश सहनी बोले..निषाद आरक्षण लेकर रहेंगे, हमारी एकता देख हिल गई दिल्ली की कुर्सी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बक्सर की पौराणिक धरती बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने इस धरती को नमन करते हुए कहा कि इस धरती पर भगवान राम ने कभी ताड़का का वध किया था। उन्होंने कहा कि भगवान राम की नैया को भी निषाद  ने पार किया था। 


इस दौरान सहनी लोगों के बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में  गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। उन्होंने लोगों से कहा कि जिस प्रकार इस संकल्प यात्रा में निषादों का जनसैलाब उमड़ रहा, उसमे निषादों की एकता देख दिल्ली की कुर्सी हिल रही है। 


मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों से आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने लोगों में विश्वास जगाते हुए कहा कि पूर्वजों ने पौने दो सौ साल संघर्ष और लड़ाई के बाद ही देश को आजाद करवाया था। आज हमे भी अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने संघर्ष की बदौलत हम आरक्षण लेकर रहेंगे। 


आज की यात्रा पुराना भोजपुर खेल मैदान से शुरू हुई। उसके बाद यह यात्रा मल्हचकिया दुर्गा मंदिर, चौसा हाई स्कूल खेल मैदान होते हुए समहुता शेरशाह के पोखरा पहुंचा। इस दौरान सभी स्थानों पर सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई हमे खुद लड़नी होगी। अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। अन्य की प्रदेशों में आरक्षण है लेकिन यूपी, बिहार और झारखंड में नहीं है। मुकेश सहनी ने कहा कि यह आपकी ताकत का परिणाम है कि पहले निषाद को एक टिकट पाने के लिए वर्षों दौड़ना पड़ता था, लेकिन आज एक निषाद का बेटा टिकट बांट रहा है।


टैग्स