ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बक्सर में भीषण रोड एक्सीडेंट, स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 5 लोग घायल

BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो और बाइक में जोरद

बक्सर में भीषण रोड एक्सीडेंट, स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 5 लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  इस वक्त एक ताजा खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे यह घटना हुई है. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, जहां चौसाके पास गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो में बैठे 5 यात्री घायल हो गए. वहीं, बाइक सवार एक व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया.आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल बक्सर में भर्ती कराया.डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चार व्यक्तियों को बनारस रेफर कर दिया. जबकि एक को परिजनों ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराया.


घायलों की पहचान बक्सर के सुनील सिंह और सोनू सिंह के रूप में किया गया तो वही चौसा निवासी उदय नारायण दुबे, मुन्ना दुबे औरअनन्त साह के रूप में किया गया.जबकि एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के कारण नाम का पहचान नहीं हो पाया. वही स्थिति को गंभीर देखते हुए सुनील सिंह सोनू सिंह उदय नारायण दुबे और मुन्ना दुबे को बनारस रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मुफ़्फ़सिल थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान में जुट गई. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता