ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाइक चोर गिरोह का सरगना निकला पुलिसकर्मी, 8 बाइक के साथ कई सहयोगी गिरफ्तार

BUXAR: जिले की पुलिस बाइक चोरी की घटना से परेशान थी, लेकिन बाइक चोर गिरोह का सरगना उसके ही विभाग में तैनात था. जो इस घटना को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने सरगना होम गार्ड जवान और

बाइक चोर गिरोह का सरगना निकला पुलिसकर्मी, 8 बाइक के साथ कई सहयोगी गिरफ्तार
Manish Kumar
2 मिनट

BUXAR: जिले की पुलिस बाइक चोरी की घटना से परेशान थी, लेकिन बाइक चोर गिरोह का सरगना उसके ही विभाग में तैनात था. जो इस घटना को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने सरगना होम गार्ड जवान और उसके सात सहयोगी को गिरफ्तार किया है. यह मामला बक्सर के डुमरांव का है. 

होमगार्ड जवान के पास से 8 बाइक बरामद

बाइक चोरी करने के बाद होमगार्ड का जवान चोरों के साथ उसे दियारा के इलाकों में रखता था. पुलिस ने उसके पास से 8 बाइक को जब्त किया है. यह सभी बाइक चोरी की है. इसके बारे में डुमरांव एसडीपीओ ने बताया कि यह सफलता भरियार ओपी पुलिस को मिली है. सोनपा गांव के रहने वाले इन्द्रजीत सिंह जो कि डुमरांव कोर्ट में होमगार्ड के जवान के रूप में तैनात है वही मास्टर माइंड था. 13 माह तक भरियार ओपी में ड्यूटी दिया था. इसके बाद वह चोरों के संपर्क में आया और चोर गैंग का माफिया बन गया. फिलहाल डुमरांव कोर्ट में ड्यूटी कर रहा था. 

कई गैराज वाले भी थे शामिल

पुलिस ने बताया कि कई दिनों से ऑपरेशन बाइक चोर गैंग चलाया गया था. इसको लेकर कई जगहों पर छापेमारी की गई. इस घटना में कई बाइक गैराज वाले की भूमिका भी संदिग्ध है. ये गैराज वाले डुमरांव, ब्रह्मपुर, नया भोजपुर, चक्की, सिमरी के है. इन लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी. पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने 14 बाइक चोरों को जेल भेज चुकी है. इनलोगों के पास से चोरी की 20 बाइक बरामद हुई है.

टैग्स