ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

Railway Puja Special Train: बिहार में आज से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरु, जानें... रुट और टाइमिंग

Railway Puja Special Train: त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

Railway Puja Special Train
© google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Railway Puja Special Train: त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें 25 अगस्त से 29 नवंबर तक (रविवार को छोड़कर) प्रतिदिन चलेंगी। रेलवे का मानना है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे पर्वों पर बिहार से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में भारी दबाव रहता है। इन पूजा स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी कि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और त्योहारों में सुरक्षित व आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये ट्रेनें चलायी जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन बक्सर से किऊल और दानापुर से झाझा के बीच किया जाएगा।


03208 बक्सर–किऊल पूजा स्पेशल बक्सर से सुबह 05:40 बजे खुलेगी और 06:46 बजे आरा, 08:10 बजे पटना, 09:35 बजे बख्तियारपुर, 10:18 बजे मोकामा समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए 11:35 बजे किऊल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 03207 किऊल–बक्सर पूजा स्पेशल किऊल से दोपहर 14:40 बजे खुलेगी और 15:18 बजे मोकामा, 16:00 बजे बख्तियारपुर, 17:35 बजे पटना जंक्शन, 18:43 बजे आरा होते हुए 20:35 बजे बक्सर पहुंचेगी।


इसी तरह, 03209 झाझा–दानापुर पूजा स्पेशल झाझा से सुबह 04:00 बजे खुलेगी और 04:48 बजे किऊल, 05:43 बजे मोकामा, 06:28 बजे बख्तियारपुर, 07:04 बजे फतुहा, 07:55 बजे पटना जंक्शन होते हुए 08:40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 03210 दानापुर–झाझा पूजा स्पेशल दानापुर से शाम 17:25 बजे खुलेगी और 17:40 बजे पटना जंक्शन, 18:58 बजे बख्तियारपुर होते हुए रात 22:00 बजे झाझा पहुंचेगी।


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर टिकट बुक कर यात्रा की योजना बनाएं। इसके अलावा भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा के इंतज़ाम किए जाएंगे। त्योहारों में यात्रियों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए रेलवे ने यह पहल की है, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।