ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बक्सर के उनवास पंचायत में सीएम नीतीश, फसलों की पराली नहीं जलाने का किया निवेदन

BUXAR : बक्सर में सीएम नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली यात्रा का काफिला पहुंचा है। बक्सर पहुंचने के बाद सीएम ने इटाढ़ी स्थित उनवास पंचायत के समीप जल जीवन हरियाली जागरूकता सम्मलेन को संबोधित किया है।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BUXAR : बक्सर में सीएम नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली यात्रा का काफिला पहुंचा है। बक्सर पहुंचने के बाद सीएम ने इटाढ़ी स्थित उनवास पंचायत के समीप जल जीवन हरियाली जागरूकता सम्मलेन को संबोधित किया है। उन्होनें जल जीवन हरियाली के अंतर्गत जीर्णोद्धार कराये गए पोखर का सौंदर्यीकरण पाथ वे निर्माण चबूतरा निर्माण एवं तालाब के चारों और कराये गए वृक्षारोपण का अवलोकन किया है। उन्होनें उनवास पंचायत के पास आचार्य शिवपूजन सहाय की प्रतिमा का अनावरण किया है। 

इस मौके पर सीएम ने लोगों से फसलों के अवशेष ( पराली) नहीं जलाने की अपील की। उन्होनें कहा कि फसलों के अवशेष से भी क्रांति लायी जा सकती है।इससे पशुओं का चारा तैयार किया जा सकता है। इसी चारे को खिलाकर पशुओं के दूध देने की क्षमता बढ़ायी जा सकती है। 

सीएम ने कहा कि अभियान हम निरंतर चलाएंगे। 2005 में न्याय यात्रा पर निकले थे तो न्याय के साथ विकास का नारा दिया है और उसे पूरा किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए हमने काम किया है।जीविका की दीदीओं में जागरुकता आयी है। वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर इसे शुरू किया था। पूरे बिहार में लागू किया गया। आज एक करोड़ से ज्यादा परिवार की महिलाएं स्वंय सहायता समूह से जुड़ गयी हैं। उन्होनें कहा कि महिलाओं  के लिए हर जगह आरक्षण दिया है। हर सरकारी सेवा में पैतीस फीसदी आरक्षण दे रहे हैं। पुलिस बल में भी महिलाओं की संख्या बढ़ गयी है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें