ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शराब के नशे में धुत BJP नेता गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दबोचा; शराबबंदी पर उठे सवाल

Bihar News: बक्सर में वाहन जांच के दौरान भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय उर्फ विद्रोही को पुलिस ने नशे की हालत में कार चलाते हुए गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अब राजनीति

शराब के नशे में धुत BJP नेता गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दबोचा; शराबबंदी पर उठे सवाल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बक्सर से एक खबर सामने आई है, जहां वाहन जांच के दौरान भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय उर्फ विद्रोही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि वह शराब के नशे में कार चला रहे थे. पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त कर लिया है.


घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. नगर थाना पुलिस शनिवार रात नई बाजार इलाके में वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर जांच शुरू की. जांच के दौरान कार चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उनकी जांच कराई.


ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय उर्फ विद्रोही के रूप में हुई है.


पुलिस के अनुसार, कार रोके जाने के बाद दुर्गेश उपाध्याय ने जांच को लेकर कुछ देर तक पुलिसकर्मियों से बहस भी की. हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और वाहन को जब्त कर लिया गया.


नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. आरोपी को जुर्माना लगाने के लिए कोर्ट भेजा गया है. वहीं जब्त कार को भी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छोड़ा जाएगा.


बताया जा रहा है कि दुर्गेश उपाध्याय का इससे पहले भी एक मामले को लेकर नगर थाना के पुलिस अधिकारियों से विवाद हुआ था. यह मामला जिला बीस सूत्री की बैठक में भी चर्चा में आया था. कुछ लोग इस गिरफ्तारी को पुराने विवाद से जोड़कर भी देख रहे हैं.


वहीं भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. फिलहाल पुलिस अपनी जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.