ब्रेकिंग
समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ?

BIHAR NEWS : बस स्टैंड में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली बस; फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां सहायक थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में अचानक एक बस में आग लग गई। जब तक असपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकर

BIHAR NEWS : बस स्टैंड में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली बस; फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां सहायक थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में अचानक एक बस में आग लग गई। जब तक असपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों के सामने पूरी बस जलने लगी इस अगलगी के पीछे एक स्मैकर का हाथ बताया जा रहा है। लोगों ने एक भागते हुए स्मैकर को पकड़ा है।


वहीं, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस स्टैंड से अचानक धुआं और आग की लपटे बस से निकलने लगी। जिसे देखने के बाद लोगों को लगा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। हालांकि उसी समय बस से उतरकर एक युवक को भागते हुए देखा गया। जिसके बाद समझ में आया कि यह घटना स्मैकर की वजह से हुई है। 


वह बस में बैठकर स्मैकर स्मैक पी रहा था, जिसकी वजह से आग लग गई। वहीं आग की लपटे इतनी तेज थी कि वो दूसरे बस में भी जा लगी। लेकिन लोगों की सूझबूझ से दूसरी बसों को बचा लिया गया। बस स्टाफ ने मौके से भागते हुए स्मैकर को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। वहीं अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक स्मैकर को बस से बाहर निकलते देख गया है।  उसी की वजह से बस में भीषण आग लगी है।