ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार : बस से कुचलकर पुलिस जवान की मौत, छठ पूजा मनाने आया था घर

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी क

बिहार : बस से कुचलकर पुलिस जवान की मौत,  छठ पूजा मनाने आया था घर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना में डायल 112 की रिस्पांस टीम में कार्यरत पुलिस जवान पत्नी और परिवार संग छठ मनाने के लिए अपने गांव आए थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के बैरागीबाग गांव के पास जहानाबाद-घोसी मार्ग पर गुरुवार की देर शाम बस ने बाइक सवार पुलिस जवान व साथी को कुचल दिया, जिसमें जवान की मौत हो गई। उनका साथी सुंदर प्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जवान की पहचान काको थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव निवासी अजीत यादव के रूप में हुई। वह पटना में डायल 112 की रिस्पांस टीम में कार्यरत थे।


वहीं, इस घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। अजीत यादव छठ पूजा के लिए छुट्टी लेकर गांव आए थे। उनके भाई सुजीत यादव ने बताया कि पति-पत्नी दोनों छठ पर्व करने की तैयारी में थे। गुरुवार को पत्नी जयंती देवी के साथ अजीत छठ के अनुष्ठान से जुड़ी सामग्रियां खरीदने बाइक से जहानाबाद गए थे। खरीदारी कर वह पत्नी के साथ सकुशल गांव लौट गए थे।


उधर, कुछ सामग्री लेनी छूट गई थी, जिसे लाने के लिए पुन: गांव के एक युवक के साथ जहानाबाद गए थे, लौटने के क्रम में बस की टक्कर से उनकी मौत हो गई। अजीत के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं, जो कहीं बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं।