ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौके पर ही मौत

DESK : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी

बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौके पर ही मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव सीहा के पास रोडवेज बस और कार की भिडंत हो गई। टक्कर इतने जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गांव चांगरोड के रहने वाले पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 


वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। इस साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महेंद्रगढ़ के चांदपुरा गांव के बताए जा रहे हैं। यह हादसा बलेनो कार के रोडवेज बस की टक्कर से हुआ। हादसे के बाद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अभी पुलिस मौके पर जांच कर रही है।


मृतकों में 46 वर्षिय अजित, 43 वर्षीय सुंदर 41 वर्षीय एक अन्य युवक दोनों भाई थे। 55 साल के सूरत और 55 साल के प्रताप शामिल थे। सभी मृतक चांगरोड जिला दादरी के रहने वाले है। वे रेवाड़ी के गांव सुनारिया ततारपुर में शादी में आए थे। सुबह इनकी गाड़ी असन्तुलित होकर सीहा पेट्रोल पंप के रोडवेज बस से सीधी जा टकराई।