ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

budget 2025 : नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगा है 1.5 लाख करोड़ रुपये का बजट, जानिए कौन सी मांग हो सकती है मंजूर

budget 2025 : नीतीश सरकार ने केंद्र से 1.5 लाख करोड़ रुपये का बजट मांगा है. जिसमें पटना सहित 10 ग्रीनफील्ड शहरों, इंडो-नेपाल के बीच हाई डैम

budget 2025 :
budget 2025 :
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए जाने वाले आम बजट से बिहार के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। इस आम बजट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस बार नीतीश सरकार ने केंद्र सरकार को 32 पेज की मांग पत्र भेजकर 1.5 लाख करोड़ रुपये का बजट मांगा है। जिसमें पटना सहित 10 ग्रीनफील्ड शहरों, इंडो-नेपाल के बीच हाई डैम, मेडिकल कॉलेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी आदि के लिए पैसा मांगा है। 


वहीं,इस आम बजट से बिहार के लोगों को यह उम्मीद है कि बिहार के लोगों को उम्मीद है कि बजट में राज्य के लिए विशेष प्रावधान होंगे। इसमें बिहार में रेल, रोड और नए ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट के विकास पर ध्यान दिया जा सकता है। बिहार के पर्यटन क्षेत्रों के विकास में सहयोग मिल सकता है। नेपाल से आने वाली नदियों के साथ बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ प्रोजेक्ट का ऐलान हो सकता है। 


इसके साथ ही राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के बढ़ावा के लिए आगे वित्तीय सहायता की उम्मीद है। स्टार्टअप की नई घोषणाओं का लाभ भी मिल सकता है। राज्य में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कुछ ऐलान हो सकते हैं। इसके अलावा, बिहार सरकार ने मोदी सरकार से एडिशनल लोन देने की मांग की है। इसके साथ ही बिहार का प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के बराबर होने तक छूट देने की मांग रखी है। 


इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट डे लुक हर बार की तरह खास है और इस बार उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की सुंदर बॉर्डर वाली साड़ी को चुना है। बजट 2025 पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुनहरे काम वाली एक ऑफ व्हाइट साड़ी चुनी। इसे उन्होंने शॉल और लाल ब्लाउज के साथ पेयर किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जो साड़ी पहनी है उसका बिहार से खास कनेक्शन है। उनकी साड़ी पर मिथिला पेंटिंग है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके बजट भाषण में बिहार पर विशेष फोकस हो सकता है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें