ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार

BSSC CGL Exam 2023 : सचिवालय सहायक की परीक्षा आज, पढ़ें आयोग का अहम नोटिस

PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन आज यानी 5 मार्च को होने वाली है। अब इस परीक्षा को लेकर आयोग के तरफ से एक नया नोटिस जारी किया गया।बिहार कर्मचारी च

BSSC CGL Exam 2023 : सचिवालय सहायक की परीक्षा आज, पढ़ें आयोग का अहम नोटिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन आज यानी 5 मार्च को होने वाली है। अब इस परीक्षा को लेकर आयोग के तरफ से एक नया नोटिस जारी किया गया।


बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा यानी बीएसएससी पीटी परीक्षा का आयोजन राज्य के 38 जिलों के 506 परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी। या परीक्षा दोपहर 12:00 से दोपहर 2:15 तक चलेगी। इसको लेकर अभ्यर्थियों को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी को शामिल होने से पहले  तीन तरह की तलाशी प्रक्रिया से गुजरना होगा।


आयोग ने साफ कह दिया कि, परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षार्थियों, पदाधिकारियों और कर्मियों को मोबाइल या उनको इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर पर आइरिस कैप्चर की व्यवस्था भी होगी। ऐसे में अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र परिसर में अपने बैग या मोबाइल के साथ न पहुंचें।  

इस परीक्षा में परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र और ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त  मैथ, जीके और साइंस की एक - एक बुक यानी कुल मिलाकर तीन बुक  अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि यह बुक एनसीआरटी की होनी चाहिए।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले यह परीक्षा 23 दिसंबर 2022 को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तरफ से आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दी गई। इसके बाद अब यह  परीक्षा कल यानी 5 मार्च 2023 को फिर से आयोजित की जा रही है।