ब्रेकिंग
नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

गोपालगंज में BSF जवान की मां की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

गोपालगंज के पांडेय समईल गांव में अज्ञात अपराधियों ने BSF जवान के घर में घुसकर उसकी मां सविता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस जमीन विवाद और पुराने वाद-विवाद के एंगल से जांच कर रही है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव में देर रात सनसनीखेज वारदात हुई है। अज्ञात अपराधियों ने BSF के जवान के घर में घुसकर महिला की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान सविता देवी, पति मुन्ना यादव के रूप में हुई है।


 घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच में जुटी है और हत्या के संभावित कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में सीलबंद वाद-विवाद (सी-विवाद) और जमीन विवाद की आशंका सामने आ रही है। 


मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव में, जहां बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में। यहां अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सविता देवी को बेरहमी से गोलियों से भून डाला। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोग संभल भी नहीं पाए। गोली लगते ही मौके पर ही सविता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 


एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि “कल संध्या लगभग 6 बजे पांडेय समईल गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शुरुआती जांच में सी-वाद एवं जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। अनुसंधान जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों की पूरी पुष्टि की जा सकेगी।” 


पुलिस संभावित आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर रिपोर्ट का इंतजार, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के एंगल से जांच। मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास के CCTV की जांच की जा रही है।


 आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जमीन विवाद को लेकर बड़ा एंगल पुलिस की नजर में है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस हत्या कांड का खुलासा कर दिया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट