ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

BSEB ने बिहार के तीन सरकारी समेत 181 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन किया रद्द, जानिए.. पूरी वजह

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्यभर के 181 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। जिन स्कलों की रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है उसमें तीन माध्यमिक विद्यालय हैं जबकि 1

BSEB ने बिहार के तीन सरकारी समेत 181 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन किया रद्द, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्यभर के 181 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। जिन स्कलों की रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है उसमें तीन माध्यमिक विद्यालय हैं जबकि 178 अनुदानित माध्यमिक स्कूल हैं। बीएसईबी की नवगठित शासी निकाय की बैठक में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह फैसला लिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रजिस्ट्रेशन नियमावली की अनदेखी करने पर यह एक्शन हुआ है।


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जिन तीन सरकारी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है, उनमें पूर्वी चंपारण के ढेकहा स्थित बालिका उच्च विद्यालय, वैशाली के राजापाकड़ स्थित मथुरा प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय और जहानाबाद के भगवानपुर स्थित कन्या उच्च विद्यालय विर्रा शामिल हैं। समिति के मुताबिक, भूमि का मानक के अनुरूप नहीं होना, जांच पदाधिकारी को सहयोग नहीं करना, स्कूल के पूरी तरह से बंद होना और नामांकन शून्य पाए जाने पर तीन सरकारी स्कूलों का नामांकन रद्द हुआ है।


इसके साथ ही बिहार बोर्ड ने अनुदानित 178 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है। स्कूल में क्लास, शिक्षक, लैब, कंप्यूटर, बिजली की व्यवस्था, शौचालय और शिक्षक और छात्राओं के लिए कॉमन रूम मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर यह एक्शन लिया गया है। स्कूलों की मान्यता रद्द होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो इसके लेकर बोर्ड ने फैसला लिया है कि इन सभी स्कूलों के बच्चों का नामांकन पास के स्कूलों में कराया जाएगा।