ब्रेकिंग
Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन

ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिन्द्रा ने रचा नया कीर्तिमान, सितम्बर-अक्टूबर में 2035 वाहनों की डिलीवरी

महिंद्रा के अधिकृत डीलरशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सितम्बर और अक्टूबर 2025 माह में कुल 2035 वाहनों की डिलीवरी कर कंपनी के शीर्ष डीलरों में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

बिहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स, महिन्द्रा का अधिकृत डीलरशिप, ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सितम्बर और अक्टूबर 2025 माह में कुल 2035 वाहनों की डिलीवरी कर भारत के शीर्ष महिन्द्रा डीलरों में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस मौके पर ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक श्री ब्रजेश चन्द्र मिश्र , श्री राजेश चंद्र मिश्र तथा  कंपनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री ब्रजेश चन्द्र मिश्र और राजेश चंद्र मिश्र ने इस उपलब्धि को सीमांचल और कोसी क्षेत्र के ग्राहकों के विश्वास और प्रेम का परिणाम बताया, जो पिछले 37 वर्षों से लगातार ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स पर बरस रहा है। उन्होंने उन वित्तीय संस्थानों (Financers) का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने ग्राहकों को ऋण स्वीकृति (Loan Approval) में सहयोग कर वाहन खरीद को सरल बनाया। साथ ही उन्होंने सभी सहयोगी भागीदारों, आपूर्तिकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस सफलता में अपनी भूमिका निभाई।


श्री मिश्र ने विशेष रूप से ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की समर्पित और सहयोगी टीम की सराहना की, जिनके सकारात्मक दृष्टिकोण और अथक परिश्रम ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाया। उन्होंने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वर्गीय प्रबंध निदेशक श्री रमेश चंद्र मिश्रा और माता स्व विजयलक्ष्मी मिश्रा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उनके माता -पिता द्वारा सिखाए गए मूल मूल्य, नीतियाँ और विश्वास ही ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की सफलता की नींव हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रत्येक प्रक्रिया और संबंध में महसूस किए जा सकते हैं और संगठन को दिशा प्रदान करते हैं।


 श्री मिश्रा ने महिंद्रा के अधिकारियों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने हमेशा उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया और सेल्स , सर्विस तथा मार्केटिंग के क्षेत्र में नए और रचनात्मक विचार देकर डीलरशिप को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स सदैव ग्राहक संतुष्टि, टीम वर्क और उत्कृष्टता के सिद्धांतों पर कार्य करता रहा है।ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिन्द्रा ने रचा नया कीर्तिमान, सितम्बर-अक्टूबर में 2035 वाहनों की डिलीवरीब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिन्द्रा ने रचा नया कीर्तिमान, सितम्बर-अक्टूबर में 2035 वाहनों की डिलीवरी

ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिन्द्रा ने रचा नया कीर्तिमान, सितम्बर-अक्टूबर में 2035 वाहनों की डिलीवरी

टैग्स