ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

BREAKING : पटना के SDM-ASP(L&O)पर मुकदमा, लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस गयी कोर्ट में

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर राजधानी पटना से है। पटना में एसडीएम और एएसपी ( लॉ एंड ऑर्डर) पर केस किया गया है।कांग्रेस ने पटना में आयोजित जनवेदना मार्च के दौर

FirstBihar
Desk
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर राजधानी पटना से है। पटना में एसडीएम  और एएसपी ( लॉ एंड ऑर्डर) पर केस किया गया है।

कांग्रेस ने पटना में आयोजित जनवेदना मार्च के दौरान किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ पटना के सीजेएम कोर्ट में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। एसडीएम और एएसपी के अलावे पांच अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी केस किया गया है। 

बता दें कि पिछले 24 नवंबर को बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे। राजभवन मार्च के दौरान राजधानी में जमकर बवाल हुआ था। आर्थिक मंदी को लेकर निकाले गए मार्च के कारण पटना की मुख्य सड़कें जाम हो गईं थी। कांग्रेस के साथ पूर्व सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी भी मार्च में शामिल थे। 

राजभवन जाने के दौरान हड़ताली मोड़ पर पहुंचते ही कार्यकर्ता को पुलिस ने रोक दिया था। इसपर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को लोगों ने तोड़ दिया था। जवाब में आक्रोशित कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इससे भी कार्यकर्ता नहीं माने तो लाठीचार्ज करने की नौबत आ गई थी।पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें आईं थी। 


 

टैग्स