ब्रेकिंग
बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित बयान के लिए माफी मांगें RJD नेता: संजीव मिश्रा

SUPAUL: आरजेडी नेता और पूर्व विधायक यदुवंश यादव द्वारा ब्राह्मण समाज पर दिए गए विवादित बयानों को लेकर सुपौल का सियासी पारा गरम हो गया है। छातापुर मुख्यालय के रामपुर में सोमवार को प

ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित बयान के लिए माफी मांगें RJD नेता: संजीव मिश्रा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: आरजेडी नेता और पूर्व विधायक यदुवंश यादव द्वारा ब्राह्मण समाज पर दिए गए विवादित बयानों को लेकर सुपौल का सियासी पारा गरम हो गया है। छातापुर मुख्यालय के रामपुर में सोमवार को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी संजीव मिश्रा ने कहा कि राजद नेता यदुवंश यादव के विवादित बयानों की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व विधायक यदुवंश यादव ब्राह्मण समाज से माफी मांगें।


संजीव मिश्रा ने कहा है कि राजद नेता यदुवंश यादव की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने पूरे ब्राह्मण समाज की भावना को ठेस पहुंचाया है, इसके लिए उन्हें मांफी मांगने के साथ ही अपने बयान को वापस लेना चाहिए। इस तरह के मानसिक रोग से ग्रसित नेताओं को ब्राह्मण समाज के इतिहास को देखना और पढ़ना चाहिए।


उन्होंने कहा कि देश और राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मणों की अहम भागीदारी रही हैं। आरजेडी नेता को पहले इसकी जानकारी लेनी चाहिए उसके बाद किसी तरह की टिप्पणी करनी चाहिए। किसी भी खास समाज को टारगेट कर उनके ऊपर इस तरह का अमर्यादित बयान देना कही से भी ठीक नहीं है, आरजेडी नेता इसके लिए ब्राह्मण समाज से माफी मांगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता