ब्रेकिंग
जमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रही

ब्रह्मपुर सीट पर चिराग का होगा लिटमस टेस्ट, हुलास पांडे ने किया नामांकन

BUXAR : एनडीए के अंदर पहले चरण की कई सीटों पर लंबे वक्त तक पेंच फंसा रहा. उसमें ब्रह्मपुर विधानसभा की सीट सबसे ऊपर रही. बक्सर और ब्रह्मपुर में दावेदारी को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा

ब्रह्मपुर सीट पर चिराग का होगा लिटमस टेस्ट, हुलास पांडे ने किया नामांकन
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : एनडीए के अंदर पहले चरण की कई सीटों पर लंबे वक्त तक पेंच फंसा रहा. उसमें ब्रह्मपुर विधानसभा की सीट सबसे ऊपर रही. बक्सर और ब्रह्मपुर में दावेदारी को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा रुकी रही और आखिरकार ब्रह्मपुर सीट वीआईपी के पाले में चली गई. इस सीट के वीआईपी के खाते में जाने के बाद चिराग पासवान ने ब्रह्मपुर में बड़ा दांव खेल दिया है.


चिराग पासवान के लिए ब्रह्मपुर सीट लिटमस टेस्ट की तरह होगा. बिहार चुनाव में चिराग ने दो चुनावी चाल खेली है, उसमें ब्रह्मपुर के अंदर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी हुलास पांडे एलजीपी के उम्मीदवार हैं. हुलास पांडे ने आज ब्रह्मपुर सीट के लिए नामांकन भर दिया है.


इस सीट से वीआईपी के जयराज चौधरी 'बिंद' उम्मीदवार बनाए गए हैं जबकि मौजूदा वक्त में यहां से आरजेडी के शंभू यादव विधायक हैं. इस सीट पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार से लेकर अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया है लेकिन अब मुकाबला हुलास पांडे और शंभू यादव के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

टैग्स