ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

BPSC TRE 2 RESULT: कल जारी होगा सप्लीमेंट्री रिजल्ट

PATNA: शिक्षक बहाली से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति बहाली परीक्षा के दूसरे चरण TRE 2 का पूरक परिणाम रविवार को जारी होगा। इस संबंध में शिक्षा अपर म

BPSC TRE 2 RESULT: कल जारी होगा सप्लीमेंट्री रिजल्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शिक्षक बहाली से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति बहाली परीक्षा के दूसरे चरण TRE 2 का पूरक परिणाम रविवार को जारी होगा। इस संबंध में शिक्षा अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षक निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने बीपीएससी को इसे लेकर पत्र लिखा है। बीपीएससी के सचिव को पत्र लिखते हुए TRE 2 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने को कहा गया है।


आयोग द्वारा यह सूचित किया गया है कि उनके शिकायत पोर्टल पर कतिपय शिकायतों को सही पाया गया है और चूँकि ये शिकायतें मूल परीक्षाफल का अंश हैं, अतः इनका परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है। इस संबंध में उक्त पत्र में परीक्षाफल घोषित करने की कोई तिथि अथवा समय निर्धारित नहीं किया गया है।


इस संबंध में यह भी उल्लेखनीय है कि टी०आर०ई०-2 के आधार पर आयोग से प्राप्त प्राप्त अनुशंसा एवं टी०आर०ई०-1 की पूरक अनुशंसा के आलोक में नियुक्ति एवं पदस्थापन की कार्रवाई 31.01.2024 तक पूरी की जा रही है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि आयोग ने अपने प्रासंगिक पत्र के आलोक में जो परीक्षाफल घोषित करने की सूचना दी है, वह परीक्षाफल दिनांक 29.01.2024 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दी जाए ताकि नियुक्ति की प्रकिया ससमय पूर्ण की जा सके।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें