ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BPSC में अधिकतम उम्र सीमा में छूट मामले पर सुनवाई पूरी, पटना हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना हाईकोर्ट में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने के मामले में सुनव

BPSC में अधिकतम उम्र सीमा में छूट मामले पर सुनवाई पूरी, पटना हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना हाईकोर्ट में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने के मामले में सुनवाई पूरी हो गई. हियरिंग के बाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा है. जयदीप अभय और अन्य की ओर से दायर रिट याचिकाओं पर जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ने सभी पक्षों का बहस सुनने के बाद निर्णय को सुरक्षित रखा है. 


याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से लोक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा को हर साल लेने की जगह दो तीन वर्षों की परीक्षा एक साथ संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित किया जाता है. हर साल बहाली के लिए परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण अभ्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का समान अवसर नहीं मिलता है.


याचिकाकर्ताओं का कहना है कि परीक्षा में शामिल होने की उम्र सीमा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त नहीं होता है. उन्हें समान अवसर नहीं मिलने के कारण उनके साथ न्याय नहीं हो पाता है. अगर हर वर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता तो कैंडिडेट को पूरा अवसर मिलता. साथ ही संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने पर अवसर कम मिल पाएंगे.


वहीं बीपीएससी की तरफ से इन याचिकाओं का विरोध करते हुए अधिवक्ता संजय पाण्डेय ने कोर्ट को बताया गया संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अधिकतम उम्र में छूट दी जाती रही है. साथ ही उन परीक्षाओं में  हर वर्ष की रिक्तियां भी एकसाथ सम्मिलित रहती है. अभ्यार्थियों को उचित अवसर मिलता मिलता है. हाई  कोर्ट ने सभी पक्षों का बहस सुनने के बाद  इस मामले पर निर्णय सुरक्षित रख लिया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें