ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

BPSC Legal Notice To Guru Rahman: खान सर के बाद अब BPSC ने गुरु रहमान को भी भेजा लीगल नोटिस, लगाए यह गंभीर आरोप

BPSC Legal Notice To Guru Rahman: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों के हंगामे को लेकर बीपीएससी ने खान सर के बाद अब गुरु रहमान को भी लीगल नोटिस भेजा है. बीपीएससी ने उनके ऊपर छात्रों को उकसाने का आरोप लगाया है.

BPSC Legal Notice
गुरु रहमान को बीपीएससी का नोटिस
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC Legal Notice To Guru Rahman: बिहार लोक सेवा आयोग ने चर्चित खान सर को लीगल नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा है। खान सर के बाद बीपीएससी ने गुरु रहमान को भी लीगल नोटिस जारी किया है और आरोप लगाया है कि उन्होंने खान सर के साथ मिलकर छात्रों को आयोग के खिलाफ भड़काया है।


बीपीएससी ने गुरु रहमान पर आरोप लगा या है कि उन्होंने 70वीं बीपीएसी परीक्षा के दौरान नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थियों के बीच भम्र फैलाया है और खान सर के साथ मिलकर बच्चों को आयोग के खिलाफ उकसाने का काम किया है। इससे पहले बीपीएससी ने खान सर को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर माफी मांगने को कहा है। अगर दोनों माफी नहीं मांगते हैं तो आयोग इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेगा।


उधर, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने खान ग्लोबल के पांचों कोचिंग सेंटर को यह नोटिस भेजा गया है। खान सर पर यह आरोप है कि उन्होंने आयोग के अध्यक्ष, सचिव और अन्य अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक गलत शब्दों का प्रयोग किया था। अधिकारियों पर टिप्पणियां की थी। इसी बात को लेकर आयोग ने दिल्ली के मुखर्जी नगर, करोगबाग, पटना के बोरिंग रोड, पटना के मुसल्लहपुर हाट और प्रयागराज वाले कोचिंग सेंटर पर पांच पन्ने का लीगल नोटिस भेजा है।


इससे पहले पटना के गर्दनीबाद में बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर पटना पुलिस गुरु रहमान को नोटिस भेजा था और पेपर लीक से जुड़े सबूत पेश करने को कहा था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें