ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

BPSC Headmaster Counseling: अब 12 दिसंबर के बदले इस दिन से शुरू होगी हेडमास्टरों की काउंसिलिंग, जानिए.. क्या है नई तारीख

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह काउंसिलिंग 12 दिस

BPSC Headmaster Counseling:  अब 12 दिसंबर के बदले इस दिन से शुरू होगी हेडमास्टरों की काउंसिलिंग, जानिए.. क्या है नई तारीख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह काउंसिलिंग 12 दिसंबर की बजाय 20 और 21 दिसंबर को होगी।


दरअसल, बीपीएससी ने पहले प्रधानाध्यापकों की काउंसिलिंग 12 से 13 दिसंबर तक कराने का फैसला लिया था लेकिन किसी कारणवश अब प्रधानाध्यापकों की काउंसिलिंग को 20-21 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है। वहीं प्रधान शिक्षकों की काउंसिलिंग में मामूली बदवाल किया गया है।


बीपीएससी कार्यालय में 20 और 21 दिसंबर को प्रधानाध्यापकों की काउंसिलिंग पांच स्लॉट में होगी, जो सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रधानाध्यापकों को प्रवेश पत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, तीन फोटो समेत कुछ जरूरी कागजात देने होंगे। 


वहीं प्रधान शिक्षकों की काउंसिलिंग में भी मामूली बदलाव किया गया है। 13 दिसंबर को होने वाली काउंसिलिंग अब 14 दिसंबर को होगी। यह बदलाव बीपीएससी की 70वीं प्री-परीक्षा के कारण किया गया है। बीपीएससी की 70वीं प्री-परीक्षा में कई प्रधान शिक्षक अभ्यर्थी शामिल होंगे और जिले के अधिकारी भी परीक्षा आयोजन में व्यस्त रहेंगे। इसलिए काउंसिलिंग की तारीख को बदला गया है।


बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के लिए ली गई परीक्षा का रिजल्ट 1 नवंबर 2024 को प्रकाशित किया था। इस परीक्षा में 42918 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिनमें से 36947 अभ्यर्थी प्रधान शिक्षक जबकि 5974 अभ्यर्थी प्रधानाध्यापक के लिए सफल हुए थे।