ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

BPSC 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

PATNA : BPSC 68वीं प्रीलिम्स एग्जाम के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। अगर किसी इच्छुक उम्मीदवार ने अब तक एप्लीकेशन नहीं डाला है तो जल्द कर लें। बीपीएससी के जरिए कुल 281 रिक्त

BPSC 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : BPSC 68वीं प्रीलिम्स एग्जाम के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। अगर किसी इच्छुक उम्मीदवार ने अब तक एप्लीकेशन नहीं डाला है तो जल्द कर लें। बीपीएससी के जरिए कुल 281 रिक्त पदों पर बहाली होगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 25 नवंबर से शुरू हुआ था। वहीं, आज अप्लाई करने की अंतिम तारीख है। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। 



आपको बता दें, बीपीएससी 21 विभागों के लिए 68वीं परीक्षा द्वारा अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी, 2022 को परीक्षा आयोजित करने जा रही है। इस नोटिफिकेशन के जरिए इस बार कुल 281 खाली पदों पर बहाली होगी। इसमें 77 पद महिलाओं के लिए रिजर्व्ड है। इस भर्ती प्रक्रिया में कई विभाग के अलग-अलग पद शामिल हैं। 


शैक्षिक योग्यता


इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए किसी भी कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी चाहिए। लेकिन जिला अग्निमिशन पदाधिकारी के लिए साइंस से ग्रेजुएशन या फ़ायर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन, यांत्रिकी /ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग की डिग्री चाहिए। 



आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल है, कुछ के लिए 21 साल तो कुछ उम्मीदवारों के लिए 22 साल की उम्र तय की गई है। 37 साल तक की उम्र वाले लोग ही इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग की बात करें तो इनके लिए 40 वर्ष अधिकतम उम्र निर्धारित की गई है जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 साल है।

टैग्स