ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

आज पूरा देश नये साल का स्वागत में जुटा है। लोग एक दूसरे को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री ने भी CM नीतीश को नववर्ष की बधाई दी है।

CM SE MILE UPMUKHYAMANTRI
नये साल पर CM नीतीश से मुलाकात
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नये साल के मौके पर एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। सभी नववर्ष पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। कई विधायक, एमएलसी, मंत्री बुके लेकर सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे थे। एक-एक नेता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिले और सभी को नये साल की बधाई दी। वही मिलने आए तमाम नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वही अधिकारियों ने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की। गुलदस्ता भेंट कर उन्हें नये साल की बधाई दी।  

वही बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मुख्यमंत्री मिलने पहुंचे थे। सीएम नीतीश से शिष्टाचार भेंट कर सभी ने उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि आज 1 अणे मार्ग में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय @NitishKumar जी से शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस दौरान उनका स्नेह, सानिध्य एवं मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

वही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार से नये साल पर मुलाकात की। उन्होंने भी एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से नववर्ष पर शिष्टाचार मुलाकात कर शुभकामनाएँ दीं।

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें