ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए दो लड़के डूबे, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गए। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले से सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव स्थित भुरकुर्वा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर है।



मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर सोमवार सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से भुरकुर्वा घाट पहुंचे थे। नदी में नहाने के दौरान उन्हें पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं हो सका। पैर फिसलने या गहरे पानी में आगे चले जाने के कारण दोनों अचानक डूबने लगे।



डूबने वाले किशोरों की पहचान बथना गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी दिनेश भगत के 14 वर्षीय बेटे अन्नु कुमार उर्फ कल्लू और मनोहर भगत के 14 वर्षीय बेटे उज्जवल कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे और घर से बिना पूरी जानकारी दिए नदी में स्नान करने के लिए निकले थे।



किशोरों को नदी में डूबता देखकर घाट के आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने और पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों किशोर देखते ही देखते पानी में लापता हो गए।



घटना की जानकारी फैलते ही घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया।



मोतीपुर थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। फिलहाल SDRF की टीम मोटर बोट और आधुनिक उपकरणों के साथ नदी में तलाश अभियान चला रही है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी नदी में दोनों किशोरों की तलाश की जा रही है। लगातार जारी सर्च ऑपरेशन के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता